कर्नाटक में भी 2023 इलैक्शन में पंजाब जैसी ही जीत हासिल करेगी आम आदमी पार्टी -पृथ्वी रेड्डी

कर्नाटक में भी 2023 इलैक्शन में पंजाब जैसी ही जीत हासिल करेगी आम आदमी पार्टी -पृथ्वी रेड्डी

In Karnataka too, Aam Aadmi Party will win the same victory as Punjab in 2023 elections - Prithvi Reddy

आम आदमी पार्टी के कर्नाटक प्रदेश अध्यक्ष ने जताई उम्मीद, कर्नाटक 2023 इलैक्शन में भी अच्छा प्रदर्शन करेगी पार्टी.

  • National News
  • 463
  • 10, Mar, 2022
Author Default Profile Image
Hindeez Admin
  • @hindeez

पंजाब में बेहतरीन प्रदर्शन के बाद अब आम आदमी पार्टी का आत्म विश्वास काफी हद तक बढ़ गया है. हालही में पंजाब कर्नाटक के प्रदेश अध्यक्ष पृथ्वी रेड्डी ने संवाददाताओं से बातचीत के दौरान कहा कि आम आदमी पार्टी आने वाले समय में देश की ताकत बनेगी.

पृथ्वी रेड्डी ने दावा किया कि 2023 के कर्नाटक चुनाव में भी पार्टी पंजाब की तरह ही जीत हासिल करेगी. पंजाब चुनाव परिणामों पर पत्रकारों को संबोधित करते समय पृथ्वी रेड्डी ने यह भी दावा किया कि दिल्ली में केजरीवाल सरकार के ईमानदार और कुशल प्रबंधन की बदौलत ही पंजाब में पार्टी ने अप्रत्याशित जीत हासिल की." 

"कर्नाटक में भी आप के लिए नागरिकों में काफी उत्साह है, और पार्टी की लोकप्रियता आगामी बीबीएमपी और विधानसभा चुनावों में दिखाई देगी।" पृथ्वी रेड्डी के मुताबिक अब आम आदमी पार्टी को बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता.

पृथ्वी रेड्डी के अनुसार आम आदमी पार्टी ने साबित कर दिया है कि वह लोगों की जाति या धार्मिक चिंताओं का शोषण किए बिना सत्ता हासिल कर सकती है।

Image source: Deccan Chronicle 

Author Default Profile Image

Hindeez Admin

  • @hindeez